Daily Current Affairs 27 June 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 27 जून 2022
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण 27 जून , 2022 के मुख्य समाचार एवं करेंट अफेयर निम्नलिखित हैं –
Q. निम्नलिखित में से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) विनित कुमार
b) कुलदीप सिंह
c) दिनकर गुप्ता
d) स्वगर सिंह
Ans :- दिनकर गुप्ता
व्याख्या:-
- कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में दिनकर गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
- ये वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
- ये कुलदीप सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें मई 2021 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
- स्वगर दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए):-
- यह एक केंद्रीय एजेंसी है जो देश भर में आतंकवाद से संबंधित मामले की जांच करती है।
- इसका गठन 2008 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम 2008 के प्रावधान के तहत किया गया था।
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
Q. हाल ही में किस शहर को ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022‘ रिपोर्ट में दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में स्थान दिया गया है?
a) वियना
b) ऑकलैंड
c) दमिश्क
d) दिल्ली
Ans :- वियना
व्याख्या:-
- Economist Intelligence Unit ने अपने ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 के लिए दुनिया के 173 से ज्यादा शहरों का सर्वे किया।
- ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022‘ रिपोर्ट में दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में स्थान दिया गया है।
- वियना ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर को पछाड़कर योग्य शहर का स्थान हासिल किया।
- दिल्ली 140वीं रैंक पर और मुंबई को 141वीं रैंक मिली है।
- सीरिया की राजधानी दमिश्क सूची में सबसे नीचे है।
- इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा प्रतिवर्ष ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग‘ प्रकाशित की जाती है।
Q. हाल ही में जारी नवीनतम FIFA विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम का स्थान क्या है?
a) 100
b) 104
c) 106
d) 108
Ans :- 104
व्याख्या:-
- FIFA विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम ने दो स्थान की छलांग लगाकर 104वें स्थान पर पहुंच गई। जबकि महिला टीम तीन पायदान की छलांग लगाकर 56वें स्थान पर पहुंच गई है।
- एशियाई फुटबॉल परिसंघ के सदस्यों में भारत की रैंकिंग 19वें स्थान पर स्थिर बनी हुई है।
Q. हाल ही में बाजरा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
a) पशुपति कुमार पारस
b) नरेंद्र सिंह तोमर
c) प्रह्लाद सिंह पटेल
d) बिश्वेश्वर टुडु
Ans :- प्रह्लाद सिंह पटेल
व्याख्या:-
- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बाजरा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- इसका आयोजन उद्योग निकाय ASSOCHAM द्वारा नई दिल्ली में ‘द फ्यूचर सुपर फूड फॉर इंडिया’ विषय पर किया गया।
Q. 27 जून को निम्नलिखित में से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a) विश्व ब्रेल दिवस
b) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस
c) विश्व दलहन दिवस
d) विश्व जल दिवस
Ans :- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस
व्याख्या:-
- UN ने छोटे व्यवसाय विकास में सुधार की आवश्यकता को समझते हुए 27 जून को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस के रूप में नामित करने का निर्णय लिया।
- लक्ष्य यह है कि सदस्य राज्यों को छोटे व्यवसाय के समर्थन के लिए जागरूकता और गतिविधियों को बढ़ाकर दिवस के पालन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
- MSME 90% से अधिक फर्मों का निर्माण करते हैं, औसतन, कुल रोजगार के 70% और GDP का 50% के लिए ज़िम्मेदार हैं।
- विश्व ब्रेल दिवस – 4 जनवरी
- विश्व दलहन दिवस – 10 फरवरी
- विश्व जल दिवस – 22 मार्च
Q. हाल ही में राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 2022 किस राज्य को दिया गया है?
a) दिल्ली
b) हरियाणा
c) बिहार
d) ओडिशा
Ans :- ओडिशा
व्याख्या:-
- ओडिशा के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 2022 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- बिहार ने दूसरा और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
- राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 1983 में स्थापित किए गए थे।