Daily Current Affairs 23 June 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 23 जून 2022
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण 23 जून , 2022 के मुख्य समाचार एवं करेंट अफेयर निम्नलिखित हैं –
Q. निम्नलिखित में से किसके सहयोग से मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू में भारतीय 5G टेस्ट बेड स्थापित किया जाएगा?
a) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
b) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
c) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, चण्ड़ीगढ़
Ans :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
व्याख्या:-
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के सहयोग से मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू में एक भारतीय 5G टेस्ट बेड स्थापित किया जाएगा।
- चेन्नई में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के बीच इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास के बीच संयुक्त साझेदारी का उद्देश्य संचार के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ प्राप्त करने के लिए भारतीय सेना के स्वदेशीकरण प्रयासों में तेजी लाना और सेना के तीनों अंगों के लिए एक परीक्षण सुविधा प्रदान करना है तथा इस प्रकार अनुसंधान और विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना है।
Q. निम्नलिखित में से “गौतम अडानी: द मैन हू चेंजेड इंडिया” नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
a) आर. एन. भास्कर
b) राम बहादुर राय
c) विनोद कापरी
d) सुनिता द्विवेदी
Ans :- आर. एन. भास्कर
व्याख्या:-
- पेंगुइन रैंडम हाउस की घोषणा के अनुसार अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की जीवनी, “गौतम अडानी: द मैन हू चेंजेड इंडिया” शीर्षक से अक्टूबर में प्रदर्शित होगी।
- पत्रकार-लेखक आर. एन. भास्कर द्वारा लिखी गई किताब में पहली बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक गौतम अडानी अज्ञात पहलुओं को सामने लाने का दावा किया गया है।
Q. हाल ही में ग्रीष्मकालीन संक्रांति किस दिन मनाई गई?
a) 19 जून
b) 20 जून
c) 21 जून
d) 22 जून
Ans :- 21 जून
व्याख्या:-
- 21 जून 2022 को ग्रीष्मकालीन संक्रांति मनाई जाती है।
- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति या जून संक्रांति उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम और दक्षिणी गोलार्ध में सर्दियों के मौसम का स्वागत करने के लिए मनाई जाती है।
- 21 जून, 2022 को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होगा तो वही दूसरी तरफ यह दक्षिणी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन होता है।
- प्रकृति की यह दिलचस्प घटना हर साल 20 जून से 22 जून के मध्य घटित होती है।
Q. हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ‘ज्योतिर्गमय महोत्सव’ का उद्घाटन किसने किया?
a) भूपेंद्र यादव
b) महेन्द्र नाथ पाण्डेय
c) डी॰ वी॰ सदानंद गौड़ा
d) जी. किशन रेड्डी
Ans :- जी. किशन रेड्डी
व्याख्या:-
- केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में ज्योतिर्गमय महोत्सव का उद्घाटन किया।
- इसमें उन अज्ञात कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है जिन्होंने संगीत में अपना अतुलनीय योगदान दिया है।
- संगीत नाटक अकादमी ने देश भर के दुर्लभ संगीत वाद्यों और वादकों की प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर इस महोत्सव का आयोजन किया है।
- इसमें सड़कों पर संगीत वाद्य प्रदर्शन करने वाले और रेलगाड़ियों में मनोरंजन करने वाले कलाकार भी शामिल हैं।
Q. हाल ही में किर्गिजस्तान में आयोजित अंडर-17 कुश्ती एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब किस देश ने जीता?
a) भारत
b) कज़ाख़िस्तान
c) उज़्बेकिस्तान
d) ताजिकिस्तान
Ans :- भारत
व्याख्या:-
- भारत की महिला कुश्ती टीम ने किर्गिजस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।
- भारत आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 235 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।
- जापान 143 अंक के साथ दूसरे और मंगोलिया 138 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
Q. निम्नलिखित में से हिमाचल प्रदेश के किस शहर में ‘जेंडर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस’ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है?
a) शिमला
b) धर्मशाला
c) काँगड़ा
d) हमीरपुर
Ans :- धर्मशाला
व्याख्या:-
- हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ‘जेंडर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
- इस कार्यशाला में पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की लगभग 116 महिला विधायक भाग ले रही हैं।
- कार्यशाला का आयोजन महिला आयोग और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के सहयोग से किया जा रहा है।
- इस कार्यशाला में समावेशी सरकार और भारत में महिला विधायकों के भविष्य पर भी विचार किया जाएगा।