Daily Current Affairs 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 2022

Daily Current Affairs 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 2022

 

Q. भारत में इंटरनेट क्रांति का जनक किसे माना जाता है, जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a) ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल
b) राहुल सचदेवा
c) मोहन अग्निहोत्री
d) संजय त्रिपाठी
Ans :- ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल

व्याख्या:-

  • विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) के पूर्व चेयरमैन ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल का 82 वर्ष की आयु निधन हो गया।
  • ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल को भारत में इंटरनेट क्रांति का जनक माना जाता है।
  • भारत में इंटरनेट की शुरुआत और उसे विकसित करने में उनका अहम योगदान था।
  • ब्रिजयेंद्र कुमार एक आईआईटीयन थे। सिंगल ने सैटेलाइट कम्यूनिकेशन कंपनी इनमरसैट को छोड़कर साल 1991 में वीएसएनएल का कार्यभार संभाला था।

Q.  IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सनापति गुरुनायडू ने कितने किलोग्राम वर्ग इवेंट में गोल्ड मैडल जीता है?

  • 45 किलोग्राम
  • 55 किलोग्राम
  • 65 किलोग्राम
  • 75 किलोग्राम
  • Ans. 55 किलोग्राम

       व्याख्या:-

  • मेक्सिको के लियोन में आयोजित IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलक सनापति गुरुनायडू ने 55 किलोग्राम वर्ग इवेंट में गोल्ड मैडल जीता है.
  • उन्होंने स्नैच में 104 किलोग्राम भार उठाकर रजत और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है.
Q. आईसीसी ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ शोहिदुल इस्लाम को डोपिंग उल्लंघन करने पर कितने महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है?
a) 5 महीने
b) 10 महीने
c) 4 महीने
d) 11 महीने
Ans :- 10 महीने

  व्याख्या:-

  • आईसीसी ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ शोहिदुल इस्लाम को डोपिंग उल्लंघन करने पर 10 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
  • उन्होंने 28 मई 2022 को अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और अब वे 28 मार्च, 2023 से खेल सकेंगे।
  • शोहिदुल के यूरिन की जांच में क्लोमीफीन पाया गया था जो वाडा की प्रतिबंधित पदार्थ की सूची में शामिल है।

Q. भारत के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में कितने मीटर की दूरी पर भाला फेंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?

  • 59.30 मीटर
  • 69.30 मीटर
  • 79.30 मीटर
  • 89.30 मीटर
  • Ans. 89.30 मीटर

       व्याख्या:-

  • भारत के नीरज चोपड़ा ने हाल ही में फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है.
  • इससे पहले नीरज चोपड़ा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था.
Q. आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में 8 पदकों के साथ पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर है?
a) दक्षिण कोरिया
b) इटली
c) ईरान
d) भारत
Ans :- भारत

       व्याख्या:-

  • दक्षिण कोरिया में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में 8 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • भारत ने तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित आठ पदक के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।
  • अर्जुन बबुता, शाहू तुषार माने और पार्थ मखीजा ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को तीसरा स्वर्ण जीतने में मदद की।
  • एलावेनिल वलाविरन, मेहुली घोष और रमिता की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • 10 मीटर एयर पिस्टल टीम महिला वर्ग में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर रजत पदक जीता।
  • पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में, भारत इटली से हार गया और रजत पदक जीता।

Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया है?

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • कोलकाता
  • पुणे
  • Ans. पुणे 

       व्याख्या:- 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे के देहू में श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया है.
  • वह एक वारकरी संत व कवि थे।
  • वे भक्ति आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्ति थे. वे “अभंग” भक्ति कविता के लिए जाने जाते थे.
Q. हाल ही में नई दिल्ली में एक नए धारावाहिक ‘स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ का प्रोमो किसने जारी किया है?
a) जितेंद्र सिंह
b) गिरिराज सिंह
c) अर्जुन राम मेघवाल
d) अनुराग ठाकुर
Ans :- अनुराग ठाकुर

       व्याख्या:- 

  • सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में एक नए धारावाहिक ‘स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ का प्रोमो जारी किया।
  • यह धारावाहिक 14 अगस्त 2022 से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा।
  • 75 कड़ियों के इस धारावाहिक में स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
  • इस धारावाहिक का प्रसारण आकाशवाणी पर भी किया जाएगा।
Q. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिष्ठित मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया?
a) दीया मिर्जा
b) अफरोज शाह
c) 1 और 2 दोनों
d) भगत सिंह कोश्यारी
Ans :- दीया मिर्जा और अफरोज शाह

       व्याख्या:- 

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत दीया मिर्जा और पर्यावरण कार्यकर्ता अफरोज शाह को सामाजिक न्याय 2021 के लिए प्रतिष्ठित मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी द्वारा राजभवन, मुंबई में दिया गया।
  • दोनों को पर्यावरणीय स्थिरता में उनकी सराहनीय और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
  • हार्मनी फाउंडेशन सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड्स की मेजबानी करता है।
Q. हाल ही में राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) प्लेटफॉर्म किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
a) नरेंद्र सिंह तोमर
b) बी सी पाटिल
c) शोभा करंदलाजे
d) मनसुख मंडाविया
Ans :- नरेंद्र सिंह तोमर

       व्याख्या:- 

  • कर्नाटक में राज्य कृषि और बागवानी मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) के तहत प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्मस (पीओपी) का अनावरण किया गया।
  • कुल 1,018 किसान उत्पादक संगठनों को 37 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान मिला, जिससे 3.5 लाख किसानों को मदद मिलेगी।
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री – नरेंद्र सिंह तोमर
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री – बसवराज बोम्मई
  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री – डॉ मनसुख मंडाविया
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री – शोभा करंदलाजे और कैलाश चौधरी
Q. हाल ही में किस मंत्री ने ‘कनेक्टिंग थ्रू कल्चर’ पुस्तक को लॉन्च किया है?
a) डॉ. एस जयशंकर
b) डॉ हर्षवर्धन
c) रामविलास पासवान
d) नितिन गडकरी
Ans :- डॉ. एस जयशंकर

       व्याख्या:- 

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली, भारत में सुषमा स्वराज भवन में भारत की सॉफ्ट पावर ताकत के विभिन्न पहलुओं पर निबंधों का संकलन ‘कनेक्टिंग थ्रू कल्चर’ लॉन्च किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *