Daily Current Affairs 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 2022

Daily Current Affairs 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 2022

Q. हाल ही में नई दिल्ली में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का शुभारंभ किसने किया?
a) दानवे राव साहेब
b) हरदीप सिंह पुरी
c) राव इन्द्रजीत सिंह
d) फग्गन सिंह कुलस्ते
Ans :- हरदीप सिंह पुरी

व्याख्या:-

  • आवासन एवं शहरी कार्यों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 7 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में ‘स्वनिधि महोत्सव‘ का शुभारंभ किया।
  • यह ‘PM स्वानिधि‘ योजना की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक सांस्कृतिक उत्सव है।
  • प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि – PM स्वनिधि योजना 1 जून 2020 को स्ट्रीट वेंडर्स के वित्तीय समावेशन के पहले व्यापक प्रयास के रूप में शुरू की गई थी।
Q. हाल ही में SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
a) परितोष त्रिपाठी
b) पीसी कांडपाल
c) रामा मोहन राव अमारा
d) तरुण चुघ
Ans :- परितोष त्रिपाठी 

व्याख्या:-

  • SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने परितोष त्रिपाठी को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।
  • उन्होंने पी.सी. कांडपाल का स्थान लिया।
  • 2017 से 2020 तक, वह पहले SBI म्यूचुअल फंड और फिर SBI जनरल इंश्योरेंस के साथ बैंकाश्योरेंस के प्रमुख थे।
Q. हाल ही में किस शहर में भारत के पहले ‘पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन किया गया?
a) नई दिल्ली
b) हैदराबाद
c) प्रयागराज
d) फरीदाबाद
Ans :- नई दिल्ली

व्याख्या:-

  • केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने नई दिल्ली में भारत के पहले ‘पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन किया।
  • यह इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (ICFA) और एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया।
  • यह शिखर सम्मेलन देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा और समग्र आर्थिक विकास के व्यापक उद्देश्य के प्रति पशु स्वास्थ्य के महत्व को समझने के लिए आयोजित किया गया।
Q. हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने बैंक की प्रमुख योजना ‘PNB रक्षक प्लस‘ के तहत किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) दिल्ली पुलिस
b) भारतीय जल सेना
c) भारतीय थल सेना
d) भारतीय वायु सेना
Ans :- भारतीय वायु सेना 

व्याख्या:-

  • पंजाब नेशनल बैंक ने भारतीय वायु सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह बैंक की प्रमुख योजना ‘PNB रक्षक प्लस‘ के तहत रक्षा कर्मियों को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए उत्पाद प्रदान करेगा।
  • इस योजना में, अन्य बातों के साथ-साथ, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, और रक्षा बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, आदि के सेवारत, सेवानिवृत्त और प्रशिक्षुओं के लिए हवाई दुर्घटना बीमा शामिल है।
Q. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है?
a) दक्षिण कोरिया
b) जापान
c) उत्तरी कोरिया
d) बांग्लादेश
Ans :- जापान

व्याख्या:-

  • जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है।
  • शिंजो आबे को नारा शहर में एक चुनावी भाषण देते हुए गोली मार दी गई।
  • 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स थे।
  • वह 2006 से 2007 के दौरान और फिर 2012 से 2020 के दौरान पीएम रहे थे।
  • उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री थे और फिर उनके पिता भी देश के विदेश मंत्री थे।
Q. हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने बैंक की प्रमुख योजना ‘PNB रक्षक प्लस‘ के तहत किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) दिल्ली पुलिस
b) भारतीय जल सेना
c) भारतीय थल सेना
d) भारतीय वायु सेना
Ans :- भारतीय वायु सेना 

व्याख्या:-

  • पंजाब नेशनल बैंक ने भारतीय वायु सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह बैंक की प्रमुख योजना ‘PNB रक्षक प्लस‘ के तहत रक्षा कर्मियों को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए उत्पाद प्रदान करेगा।
  • इस योजना में, अन्य बातों के साथ-साथ, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, और रक्षा बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, आदि के सेवारत, सेवानिवृत्त और प्रशिक्षुओं के लिए हवाई दुर्घटना बीमा शामिल है।
Q. हाल ही में G-20 के नए शेरपा कौन बने है?
a) पीयूष गोयल
b) डॉ. एस. जयशंकर
c) अमिताभ कांत
d) अमित शाह
Ans :- अमिताभ कांत

व्याख्या:-

  • नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत G-20 के नए शेरपा होंगे।
  • अमिताभ कांत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे।
  • पीयूष गोयल 7 सितंबर, 2021 से देश के लिए G-20 शेरपा रहे हैं।
  • G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक (FMM) 7 जुलाई 2022 को बाली में शुरू हुई और 8 जुलाई तक चली।
Q. हाल ही में फोर्ब्स 2022 की अमेरिका की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिलाओं की सूची में किस भारतीय मूल की CEO को सूचीबद्ध किया गया है?
a) जानकी विश्व शर्मा
b) कमला हैरिस
c) जयश्री वी. उल्लाल
d) नीरा टंडन
Ans :- जयश्री वी. उल्लाल 

व्याख्या:-

  • अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और CEO जयश्री वी. उल्लाल को फोर्ब्स 2022 की अमेरिका की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिलाओं की सूची में सूचीबद्ध किया गया है।
  • भारतीय मूल की उल्लाल 1.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में 15वें स्थान पर हैं।
  • जयश्री वी. उल्लाल को 2018 में बैरन के ”विश्व के सर्वश्रेष्ठ CEO” पुरस्कार दिया गया हैं।
  • फोर्ब्स की सूची में ABC सप्लाई के सह – संस्थापक और अध्यक्ष डायने हेंड्रिक्स शीर्ष पर हैं।
Q. हाल ही में 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष पद के लिए किसे चुना गया है?
a) संजीव पुरी
b) संजीव बजाज
c) आर. दिनेश
d) टी.वी. नरेंद्रन
Ans :- आर. दिनेश 

व्याख्या:-

  • TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष आर. दिनेश को 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष चुना गया है।
  • वह संजीव बजाज की जगह लेंगे।
  • वहीं, ITC के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी 2022-23 के लिए CII के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
  • भारतीय उद्योग परिसंघ की स्थापना – 1895
  • भारतीय उद्योग परिसंघ मुख्यालय  नई दिल्ली, भारत
Q. हाल ही में किस बैंक ने केरल के वन और वन्यजीव विभाग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) इंडियन बैंक
b) साउथ इंडियन बैंक
c) बैंक ऑफ इंडिया
d) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Ans :- साउथ इंडियन बैंक 

व्याख्या:-

  • साउथ इंडियन बैंक ने केरल के वन और वन्यजीव विभाग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • राज्य भर में इको-टूरिज्म सेंटरों, वनश्री दुकानों, मोबाइल वनश्री इकाइयों और इको-दुकानों पर भुगतान के डिजिटल संग्रह को सक्षम करने के लिए इस पर हस्ताक्षर किए गए।
  • साउथ इंडियन बैंक की डिजिटल संग्रह प्रणाली अब वन विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 124 पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *