Daily Current Affairs 20 June 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 20 जून 2022

Daily Current Affairs 20 June 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 20 जून 2022

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण 20 जून , 2022 के मुख्य समाचार एवं करेंट अफेयर निम्नलिखित हैं –

 

Q. हाल ही में भारत और किस देश के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय व्याप को बढ़ावा देने के लिए पहली वित्त वार्ता आयोजित की गई? 
a) चीन
b) जापान
c) जर्मनी
d) श्रीलंका
Ans :- जापान 

व्याख्या:-

  • भारत और जापान ने नई दिल्ली में पहली भारत – जापान वित्त वार्ता आयोजित की।
  • इसका आयोजन समष्टि-आर्थिक स्थिति, वित्तीय प्रणाली और वित्तीय डिजिटलीकरण पर दोनों देशों के विचारों का आदान प्रदान करने के लिए किया गया था।
  • वित्त मंत्रालय में सचिव अजय सेठ और जापान के उनके समकक्ष मसातो कांडा ने संवाद का नेतृत्व किया।
  • वार्ता का अगला दौर टोक्यो में आयोजित किया जाएगा।
Q. निम्नलिखित में से किस देश में UPI और रुपे कार्ड की स्वीकृति के लिए, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने लाइरा नेटवर्क के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? 
a) फ्रांस
b) रूस
c) इंडोनेशिया
d) मलेशिया
Ans :- फ्रांस

व्याख्या:-

  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इंटरनेशनल ने फ्रांस में UPI और रुपे कार्ड की स्वीकृति के लिए लाइरा नेटवर्क के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह भारतीयों को फ्रांस में लाइरा नेटवर्क के टर्मिनलों और मशीनों पर UPI और रुपे कार्ड का उपयोग करके भुगतान करने की अनुमति देगा।
  • यह पहली बार होगा जब किसी यूरोपीय देश में UPI को स्वीकार किया जाएगा।
Q. निम्नलिखित में से किस स्टेडियम में एसएआई (SAI) ने पहली बार स्क्वैश कोर्ट खोले हैं? 
a) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली
b) इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली
c) मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली
d) तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली
Ans :- मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली 

व्याख्या:-

  • एसएआई द्वारा भारत के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में स्क्वैश कोर्ट खोले गए हैं।
  • दिसंबर 2020 में, परियोजना की आधारशिला पूर्व खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रखी थी।
  • स्टेडियम में कुल 6 स्क्वैश कोर्ट बनाए गए हैं, जिनमें से 3 सिंगल कोर्ट 2 डबल कोर्ट में कन्वर्टिबल होंगे।
  • राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी) ने परियोजना को पूरा किया है।
Q. निम्नलिखित में से किस अंतर्राष्ट्रीय बैंक ने भारत में स्टार्टअप्स को 250 मिलियन अमरीकी डालर उधार देने की घोषणा की है? 
a) कैपिटल वन
b) बैंक ऑफ अमरीका
c) HSBC इंडिया
d) बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड
Ans :- HSBC इंडिया 

व्याख्या:-

  • हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडिया भारत में स्टार्टअप्स को 250 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण देगा।
  • दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में उच्च-विकास, तकनीक के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को ऋण दिया जाएगा। इसका प्रबंधन बैंक के वाणिज्यिक बैंकिंग वर्टिकल द्वारा किया जाएगा।
  • एचएसबीसी इंडिया की स्थापना – 1853
  • एचएसबीसी इंडिया मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
  • एचएसबीसी इंडिया के सीईओ – हितेंद्र दवे
Q. हाल ही में मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 कहां आयोजित किया गया है? 
a) मुंबई
b) नई दिल्ली
c) गुरूग्राम
d) जयपुर
Ans :- मुंबई 

व्याख्या:-

  • मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 को मुंबई में आयोजित किया गया था।
  • श्रीमती सरगम कौशल को विजेता का ताज पहनाया गया
  • और वे मिसेज वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • उसके बाद श्रीमती जूही व्यास प्रथम उपविजेता और श्रीमती चाहत दलाल द्वितीय उपविजेता रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *