Daily Current Affairs

Daily Current Affairs 18 June 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 18 जून 2022

Daily Current Affairs 18 June 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 18 जून 2022

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण 18 जून , 2022 के मुख्य समाचार एवं करेंट अफेयर निम्नलिखित हैं –

 

औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन शिखर सम्मेलन 2022 का स्थल कौन सा है?Which is the venue of Industrial Decarbonization Summit 2022?

  • उत्तर – नई दिल्ली

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन शिखर सम्मेलन  2022 का उद्घाटन किया।

 

किस संस्थान ने 2022 वैश्विक रुझान रिपोर्ट जारी की  /Which institute released the 2022 Global Trends report?

  • संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR)
    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, (UNHCR) ने ‘2022 Global Trends Report’ जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर अब 10 करोड़ लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं। UNHCR ने दुनिया भर में खाद्य असुरक्षा, जलवायु संकट, यूक्रेन में युद्ध और अफ्रीका से अफगानिस्तान तक की अन्य आपात स्थितियों को प्रमुख कारणों के रूप में उजागर किया।

कौन सा देश 2022 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (SCO-RATS) बैठक का मेजबान है? Which country is the host of the Regional Anti-Terrorism Structure (SCO-RATS) meeting of Shanghai Cooperation Organization (SCO) in 2022?

  • भारत

    भारत ने SCO-RATS के अध्यक्ष के रूप में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (SCO-RATS) बैठक की मेजबानी की। इस बैठक का उद्देश्य आतंकवाद के खतरों सहित सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। चीन, पाकिस्तान और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में इस बैठक में भाग लिया।

 

कौन सा संस्थान/विभाग हर साल की साल लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (cost inflation index – CII) अधिसूचित करता है? Which institution/department notifies the cost inflation index (CII) every year?

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने हाल ही में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (cost inflation index – CII) को 331 के रूप में अधिसूचित किया है। पिछले वर्ष (वित्त वर्ष 2021-22) के लिए CII को 317 के रूप में अधिसूचित किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *