Daily Current Affairs 2022 दैनिक करेंट अफेयर्स 2022
Q. हाल ही में किस राज्य में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया है?
a) कर्नाटक
b) आंध्र प्रदेश
c) तमिलनाडु
d) केरल
Ans :- केरल
व्याख्या:-
- 14 जुलाई 2022 को भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई, जब UAE से केरल लौटे एक व्यक्ति में बीमारी के लक्षण विकसित हुए थे।
- उसके नमूने पुणे में नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजे गए, जिसमें 14 जुलाई की शाम तक बीमारी की पुष्टि हुई।
- मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है जिसमें चेचक के समान लक्षण होते हैं।
- यह पहली बार 1958 में बंदरों में पाया गया था।
Q. हाल ही में भारत में एथलेटिक्स के समग्र विकास को सक्षम करने के लिए किस कंपनी ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथ साजेदारी की है?
a) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
b) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड
c) इन्फोसिस लिमिटेड
d) अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड
Ans :- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
व्याख्या:-
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारत में एथलेटिक्स के समग्र विकास को सक्षम करने के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है।
- इस साझेदारी का उद्देश्य देश भर से भारतीय एथलीटों की खोज करना, उनका पोषण करना, उनका विकास करना और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पारितंत्र का लाभ उठाकर उन्हें सहायता प्रदान करना है।
- इसमें देश में महिला एथलीटों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Q. हाल ही में भूटान में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) सुधाकर दलेला
b) रुचिरा कंबोज
c) नरेश्वर दयाल
d) वी.सी. खन्ना
Ans :- सुधाकर दलेला
व्याख्या:-
- भारतीय विदेश सेवा ( IFS ) के अधिकारी सुधाकर दलेला को भूटान में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
- वह रुचिरा कंबोज का स्थान लेंगे जिन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
- दलेला वर्तमान में वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।
- दलेला ने प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के रूप में भी काम किया है।
Q. हाल ही में भारत और किस देश ने e-VBAB ( ई-विद्याभारती और ई-आरोग्यभारती ) नेटवर्क परियोजना में भाग लेने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) केन्या
b) ब्राज़ील
c) मेडागास्कर
d) ऑस्ट्रेलिया
Ans :- मेडागास्कर
व्याख्या:-
- मेडागास्कर सरकार और दूरसंचार कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के बीच 12 जुलाई 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- e-VBAB ( ई-विद्याभारती और ई-आरोग्यभारती ) नेटवर्क परियोजना में मेडागास्कर की भागीदारी के लिए इसे हस्ताक्षरित किया गया था।
- इस समझौते के तहत, मेडागास्कर के नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम e-VBAB परियोजना के माध्यम से निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
Q. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने ICC ODI गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
a) युजवेन्द्र चहल
b) जसप्रीत बुमराह
c) भुवनेश्वर कुमार
d) उमरान मलिक
Ans :- जसप्रीत बुमराह
व्याख्या:-
- भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ICC ODI गेंदबाज रैंकिंग 2022 में पहला स्थान हासिल किया है।
- उन्होंने 12 जुलाई 2022 को ओवल क्रिकेट मैदान पर पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद यह उपलब्धि हासिल की।
- बुमराह ने दो साल तक नंबर 1 रहने के बाद फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट से शीर्ष स्थान गंवा दिया था।